फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21 केंद्रों पर आज से शुरू होगी डीएलएड की परीक्षा

21 केंद्रों पर आज से शुरू होगी डीएलएड की परीक्षा

Mon, 30 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
21 केंद्रों पर आज से शुरू होगी डीएलएड की परीक्षा
पल्हनी। डीएलएड 2017 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में के छह तहसील क्षेत्रों में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य परमहंस सिंह यादव ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के निर्देशानुसार एक, दो और तीन मई को डीएलएड सत्र 2017 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न करायी जायेगी। इस परीक्षा के लिए कुल 9780 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के छह तहसील क्षेत्रों में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंच जायेंगे और परीक्षा समाप्त कराने के बाद ही लौटेंगे। इसके साथ ही बीटीसी 2015 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार मई से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि यह सूचना मिल रही है कि परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र आदि के नाम पर संबंधित विद्यालयों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देशित किया कि निर्धारित शुल्क के अलावा कोई पैसा न दे। जहां भी पैसे की मांग की जा रही है उसकी लिखित शिकायत डॉयट प्राचार्य से करें। परीक्षा कक्ष पर प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही पहुंचे। अन्यथा की स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed