{"_id":"5aa2d0e04f1c1b99758b4931","slug":"51520619744-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मान
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के विकास और स्वतंत्रता पर चर्चा करने के साथ ही संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि वर्धा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने कहा कि बोल बेटी तू बोल। महिलाएं समाज की केंद्र बिंदु हैं। इनका सम्मान और योग्यता, संघर्ष, प्रतिभा को छुपाया नहीं जा सकता। समता और समानता के लिए राष्ट्रहित में महिलाओं का आगे बढना आवश्यक है। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार महिला उत्थान और संघर्ष के साथ-साथ आज महिलाओं की स्थिति पर बेबाक राय रखी। आयशा खान ने कहा कि मैं नारी हूं, मैं नारी हूं। मनु की श्रद्धा से लेकर वर्तमान तक की नारी हूं। उन्होंने महिलाओं को जागृत किया और कहा कि समता समानता और राष्ट्रहित में महिलाओं का आगे बढ़कर संघर्ष करना होगा। समय की कसौटी और निरंतर विकास के लिए विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढना शुभ संकेत है। कार्यक्रम में संघर्ष के लिए सहबदिया निवासी ललिता, महुला निवासी प्रतिमा, बरडीहा निवासी गुडिय़ा, जोकहरा निवासी आंधी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी निरमा यादव, टीम कप्तान आद्या, प्रीति सिंह, दीपमाला सिंह, नीलम, सुप्रिया शिखा बनकटिया और कोच योगेंद्र पाल को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं मथुरा राय कॉलेज की छात्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की पूनम सिंह, नारी शक्ति संस्थान की पूनम तिवारी, इनर व्हील क्लब की अलका सिंह को भी सम्मानित किया गया। पुस्तकालय की निदेशिका हिना देसाई ने उपस्थित समाज सेवी, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाली लड़कियों और महिलाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज भी 21वीं सदी में महिलाओं का शोषण हो रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाएं स्वयं ही अगर समाज में अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की रक्षा नहीं करेंगी तो आने वाला दिन और भी खराब होगा। महिलाओं को आगे बढ़कर काम करना होगा और अपनी मर्यादा की सुरक्षा स्वयं करनी होगी।
महिलाओं को किया सम्मानित
आजमगढ़। महिला दिवस पर आयोजित उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम और बैंकर्स समन्वय की बैठक शुक्रवार को सिविल लाइन ङ्क्षस्थत यूनियन बैंक आफ इंडिया के सभागार में जिला समन्यक अनिल कुमार ङ्क्षसह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परियोजना की प्रगति पर चर्चा के साथ ही महिला कर्मियों को मुख्य अतिथि जिला प्रबंधक मनोज कुमार, परवेज अख्तर, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कु मार ङ्क्षसह द्वारा महिलाओं को स्मृति चिंह और प्रमाण भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार निगम की महिला कर्मियों द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह शसक्त, विकास और उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि संबंधित शाखाओं में लंबित पत्रावली को मार्च 2018 तक निस्तारण करें। इस मौके पर समस्त बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक
मेंहनगर। सीएससी ई-गर्वेनेंस सर्विसेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेंहनगर के ग्राम करनेहुआं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे आशा शिमला मौर्या ने ग्रामीण महिलाओं को नैपकीन के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला प्रबंधक अजय सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को ई-गर्वेनेंस सर्विसेस के बारें में बताया। डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, टेली मेडिसीन, टेली ला, हेल्थ होमियो, मुद्रा लोन के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान और वीएलई हिमांशु रावत की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनील प्रजापति, हिमांशु रावत व ग्राम पंचायत की महिलाएं मौजूद रहे।