{"_id":"5a8f09804f1c1bd04b8b7245","slug":"51519323520-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले ही विरोधियों को दिखने लगी पराजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले ही विरोधियों को दिखने लगी पराजय
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के नार्टी गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और भाजपा सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि भाजपा द्वारा कराए जा रहे विकास को देख विरोधियों को चुनाव से पहले ही अपनी पराजय दिखाई दे रही है। अपने सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लालगंज में रेलवे लाईन, मंदुरी में हवाई अड्डे का निर्माण, गांव-गांव सोलर लाईट और क्षेत्र के गांवों में सीसी रोड और सड़कों का निर्माण आदि कार्य तेजी से हो रहे हैं। गड्ढामुक्त सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पीडब्लूडी के लोगों को कहा है कि दो माह में हमारे क्षेत्र की सड़कें गड्ढामुक्त हो जानी चाहिए नहीं तो अंजाम भुगतने की तैयारी भी कर लें। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, विनोद कुमार राय, अमित सिंह, बृजेश मौर्या, डा. घनश्याम पांडेय, रानू प्रताप राणा, आंसू जायसवाल, धरणीधर पाण्डेय आदि उपस्थित थे।