फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विकास भवन पर गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

विकास भवन पर गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Thu, 18 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन पर गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी
आजमगढ़। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद इकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन पर धरना दिया। मांगें पूरी न होने के विरोध में धरनास्थल पर कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर विरोध जताया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर एक फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार बौद्ध ने कहा कि हमारी मांगें बहुत दिनों से लंबित हैं। सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। इनमें सफाईकर्मियों का नाम पंचायत सेवक करना और उनका बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट समस्त जनपदों में भेजना है। इसके साथ ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों के पदोन्नति का अवसर दिया जाए। सफाई कर्मचारी 1900 ग्रेड-पे को लेकर लंबे समय से शासन में अपनी मांग रख रहे है। जिलामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि नई पेंशन योजना खत्म कर पुरानी को तत्काल लागू किया जाए। सफाई कर्मचारियों का वेतनमद एक हेड में किया जाए, जो पे-रोल व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाए। संचालन रामप्यारे ने किया। इस मौके पर कृष्णानन्द राय, समरजीत, जय विजय गौतम, अशोक, अवधेश प्रसाद, जिलाजीत राय, लालकेश, ब्रिजेश पाल, महेन्द्र राम, जुबैर, अहमद, बाबू लाल, श्याम देव, टीपू गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed