फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 04 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय की तरफ से विज्ञान प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पूर्व एमएलसी दयाराम पाल ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित और फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में 192 प्रोजेक्ट शामिल किए गए। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा विज्ञान की तरह-तरह की कलाकृतियाँ बनाकर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास को दिखाया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुुुतोष द्विवेदी ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा। बोले जो शिक्षक छात्र में शिक्षा की अलख जलाए वही सही मायने में शिक्षक कहलाता है। पढ़ाने को तो सभी बच्चों को पढाते है।

बोले आज विज्ञान का युग है, छात्रों की इसमे रूची उसमें आगे बढ़ने में सहायक होगी। उन्होंने बच्चों को प्ररित किया कि वो भारतीय पर्यावरण परिस्थिकी को ध्यान में रखकर शोध करें। क्योंकि अपने देश से बेहतर पर्यावरण विश्व के किसी देश में उपलब्ध नही है। बोले आज हमारा पूरा जीवन विज्ञान के भरोसे चल रहा है, आज हम विज्ञान में नई-नई खोज करके हम अपने जीवन को आसान बना रहे है। मॉडल का अवलोकन करने के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों से माँडलों के बारे में पूछा भी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने कहा कि विज्ञान मानव जाति के लिए आर्शीवाद है, जिस दुनिया में विज्ञान आया था वह अज्ञानता, दुख और कठिनाइयों की दुनिया थी। विज्ञान के आने से हमारे दुख और हमारे मेहनत को कम किया है। इसलिए हम आधुनिक युग में विज्ञान को अनदेखा नही कर सकते। कार्यक्रम को विद्यालय के संस्थापक दयाराम पाल के साथ प्रबंधक विजय बहादुर पाल एडवोकट, डायरेक्टर सुनीता पाल आदि ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य केसी.पीटर ने बच्चों का उत्साह वर्धन रकर आगंतुकों का आभार प्रगट किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर, के साथ कंचन सिंह, रामजी यादव, अमीरचंद, श्रीनिवास पांडा, प्रतिक्षा सिंह, सुभाष मौर्या, प्रिया चावला आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed