फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लेखपाल और प्रधान पति के विवाद में दोनों संगठन आमने सामने

लेखपाल और प्रधान पति के विवाद में दोनों संगठन आमने सामने

Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल और प्रधान पति के विवाद में दोनों संगठन आमने सामने
लालगंज। दो दिन पूर्व शुरू हुआ लेखपाल और प्रधान पति का विवाद गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों संगठनों के लोग आमने-सामने आ गए हैं जिसके कारण पूरे दिन तहसील परिसर में काफी गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन

एक तरफ जहां लेखपाल संघ अपने संगठन के साथ हर संभव लड़ाई लड़ने को तैयार है वहीं प्रधान पति के समर्थन में प्रधान संघ के लोग भी खुल कर मैदान में आ गए। इतना ही नहीं तहसील के कुछ अधिवक्ता भी प्रधान संगठन के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं। इससे पूर्व ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में विकास खंड सभागर में बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उनके मनमानेपन को रोकने की रणनीति बनाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का ज्ञापन एडीओएसटी उमाशंकर को सौंपा। इसके बाद प्रधान संघ का प्रतिनिधिमंडल नारेबाजी के साथ जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचा। जहां तहसीलदार कृष्णा नंद तिवारी से लेखपाल संघ द्वारा लोगों के साथ अभद्रता से बात करने, कार्य में मनमानी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रधान संगठन ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, सर्वेश राय, धीरेंद्र सिंह, सालेदीन, आनंद यादव काजू, विद्युत चौरसिया, नीरज सिंह, मोटू चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed