फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   508 cases transferred from SDM Sadar court to other court

एसडीएम सदर कोर्ट से दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित हुए 508 मुकदमे

Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
508 cases transferred from SDM Sadar court to other court
आजमगढ़। एसडीएम सदर की कोर्ट में 2372 मुकदमे चल रहे थे। जिसके कारण उनकी न्यायालय पर काफी बोझ बढ़ गया था। जिसे देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने उनकी कोर्ट से 508 मुकदमों को एसडीएम सदर न्यायिक की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। जिसमें 395 पुराने मुकदमे और 203 नए मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में एसडीएम सदर का कार्य ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार द्वारा देखा जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से नाराज अधिवक्ताओं ने उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर रखा है। वहीं उनकी कोर्ट में मुकदमों का बोझ काफी बढ़ गया है। जबकि उन्हें कोर्ट में बैठने के साथ ही अन्य बहुत से कार्यों को भी संपादित करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने उनके मुकदमों को बोझ को कम करते हुए 508 मुकदमों को एसडीएम सदर न्यायिक बिमल दुबे की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। जिसमें 395 पुराने और 203 नए मुकदमे शामिल हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम की कोर्ट में मुकदमों की एक सीमा होती है। जब इस कोर्ट में मुकदमे उस सीमा से अधिक हो जाते हैं तो उन्हें दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाता है। इसी क्रम में डीएम द्वारा इस कार्य को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed