{"_id":"1faf8923fbf2880b520e54d2d663bca1","slug":"50-thousand-robbed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े 50 हजार की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाने के भवरपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधेड़ को पिस्टल सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीडि़त एसबीआई मेहनाजपुर से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहा था।
तरवां थाने के बनगांव निवासी लालजी राम पुत्र श्यामलाल खेती करते हैं। उनका खाता मेहनाजपुर बाजार में स्थित स्टेट बैंक में है। लालजी ने मकान की मरम्मत करवाने के लिए मंगलवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और बाइक से घर रवाना हो गए।
मेहनाजपुर-खरिहानी मार्ग पर स्थित भवरपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे लालजी बाइक लेकर गिर गए। इसके बाद दो बदमाश बाइक से नीचे उतरे जबकि तीसरा बाइक स्टार्ट कर बैठा ही रहा।
विज्ञापन
नीचे उतरे दोनों बदमाश लालजी के पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद लालजी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर तरवां और मेहनाजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बाद में बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक तरवां छत्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में है। जांच की जा रही है।