फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 thousand farmers will become members of committees in B-Pax

Azamgarh News: बी-पैक्स में 50 हजार किसान बनेंगे समितियों के सदस्य

Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
50 thousand farmers will become members of committees in B-Pax
साधन सहकारी समितियों के साथ ही अब किसानों के दिन भी बहुरने वाले है। शासन की तरफ से समितियों को एक बार फिर मजबूत बनाकर किसानों के जीवन में समृद्धि लाने की कवायद शुरू की जा रही है। सरकार की ओर से किसानों की हित में चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए उन्हें सहकारी समिति का सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए एक से 30 सिंतंबर तक बी-पैक्स सदस्यता महाभियान चलाकर जिले की 250 सहकारी समितियों पर 50 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बी पैक्स यानी बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों के खोले जाने की योजना है। जनपद में किसानों को सस्ते दर पर खाद, बीज व सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 250 सहकारी समितियां संचालित हैं। भविष्य में ऋण वितरण, खाद व बीज वितरण को लेकर दिक्कत न हो इसलिए बी-पैक्स महाभियान के तहत हर समितियों पर एक सितंबर से सदस्य बनाए जाएंगे। 30 सितंबर तक चलने वाले इस सदस्यता महाभियान में हर समिति पर कम से कम 200 सदस्य जोड़े जाएंगे। कोई भी किसान 21 रुपये की रसीद कटवाकर सदस्य बन सकता है। सदस्य किसान को 200 रूपए का शेयर बांड खरीदना होगा। इससे सदस्य किसानों को ऋण सीमा में बढ़ोतरी हो सकेगी। जिसकी वार्षिक ब्याज दर भी कम होगी।
विज्ञापन

कोई भी सदस्य जो साधन सहकारी समिति के ग्राम पंचायत में रहता हो और अस्थाई रूप से व्यापार करता हो या भू स्वामी हो, इसके अलावा समिति में धन जमा करना चाहता हो वह समिति का साधारण सदस्य बन सकता है। सदस्य बन जाने के बाद किसानों को साधन सहकारी समिति का लाभ लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किसानों को साधन सहकारी समिति का सदस्य बनाने के लिए एक से 30 सितंबर तक बी- पैक्स सदस्यता महाभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक समिति के अंतर्गत 200 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। जनपद में कुल 250 सहकारी समितियों पर 50 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। -अजय कुमार, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed