{"_id":"634317745f5e99702f38f134","slug":"50-thousand-cheated-from-old-age-azamgarh-news-vns678187211","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को लगाया 50 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को लगाया 50 हजार का चूना
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कठरवां गांव निवासिनी बीमार वृद्धा से उचक्कों ने झाड़-फूंक के नाम पर 50 हजार के जेवरात ठग लिये। ठगी के बाद आरोपी फरार हो गये।
रामपुर कठरवां गांव निवासिनी वृद्धा प्रभावती पत्नी के अनुसार वह रविवार को घर के बाहर बैठ कर फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दादी पानी पिला दोगी तो सब बला दूर हो जाएगी। इसके बाद युवक ने पूछा कि आपको क्या हुआ है।
वृद्धा ने कहा कि सिर में दर्द रहता है। उन्होंने वृद्घा से चावल मांगे और झाड़ फूंक कर सिर दर्द ठीक कर देने की बात कही। इसके बाद वृद्धा घर के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करने के झोले में चावल ढूंढने लगी। वहां चावल न मिलने पर वृद्धा ने घर के अंदर से चावल लाकर दिया। इसके बाद उचक्कों ने उनके सिर के चारो ओर चावल घुमा कर कहा कि गले का हार ले आइए।
विज्ञापन
जब उन्होंने चांदी का हार लाकर दिया तो उचक्कों ने कहा कि नहीं और बड़ा हार ले आइये। कान का झुमका भी दे दीजिए। कहा कि झाड़-फूंक करने के बाद वे वापस कर देंगे। इसके बाद एक गड्ढा खुदवाकर चावल को उसमें दबा दिया और वृद्घा को झांसा देकर जेवर लेकर भाग गये। वृद्धा ने बताया कि युवक लगभग 50 हजार का जेवर ले गये। वृद्धा ने पुलिस को तहरीर दी है।