{"_id":"6786b59b3ed73d5a4c067694","slug":"45275-poor-people-will-get-the-benefit-of-the-schemes-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126164-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 45,275 गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 45,275 गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
आजमगढ़। गरीबों के उत्थान के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जीरो पाॅवर्टी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सर्वे अभियान चल रहा है। इसमें दो टीमें लगी हैं, जिनके अलग-अलग दायित्व तय किए गए हैं।
ग्राम पंचायतों में सर्वे करके जीरो पॉवर्टी के तहत 45,275 वंचित और गरीबों को चयनित करने का लक्ष्य मिला है। ताकि उन्हें योजनाओं के लाभ मिल सके।
जीरो पाॅवर्टी योजना के तहत प्रत्येक गांव के निर्धन परिवारों का चयन कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाना है। इसके लिए पात्रों को चिह्नित करने के लिए सर्वे सभी ब्लाॅकों में चल रहा है। गरीबों के चिह्नांकन के बाद दूसरी समिति सत्यापन भी कर रही है।
सत्यापन डाटा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से होकर पंचायतीराज विभाग को प्राप्त हो रहा है। जिले का लक्ष्य 45,275 परिवारों के चयन का लक्ष्य के सापेक्ष 41,023 परिवारों को चिह्नित किया जा चुका है। यह ऐसे परिवार हैं जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।