फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   45 thousand rupees looted from a grocery businessman

Azamgarh News: किराना कारोबारी से 45 हजार की लूट

Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees looted from a grocery businessman
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के बेईली सलेमपुर गांव के समीप उदंती नदी के पुल पर सुबह लगभग 8:30 मिनट पर असलहा धारी बदमाशों ने किराने व्यवसायी से 45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने लूट की घटना को फर्जी बताया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित संदीप यादव पुत्र फेरु यादव ग्राम च्युंटहरा (बाजू राम का पूरा) थाना मेहनाजपुर का निवासी है, जो किराना व्यवसाय करता है। वह शनिवार की सुबह लालगंज किराना का सामान लेने जा रहा था कि उदंती नदी पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार सटा कर उससे 45 हजार रुपये व सोने का चेन छीन लिया और मारा पीटा घायल कर दिया। पीड़ितावस्था में पीड़ित घर की तरफ भागा। परिजनों को आप बीती बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने पीड़ित को सौ शैय्या अस्पताल लालगंज लाकर इलाज कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी तो देवगांव कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। जांच के बाद एसपी शैलेंद्र लाल ने घटना को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का उसके पड़ोसी से विवाद चल रहा है। उसके द्वारा 112 नंबर पर फोन कर लूट की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed