फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4487 candidates appeared in NEET exam, 185 left the exam

नीट की परीक्षा में 4487 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, 185 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
4487 candidates appeared in NEET exam, 185 left the exam
आजमगढ़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 4672 परीक्षार्थियों में कुल 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 4487 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रविवार को दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों का 11 बजे से प्रवेश प्रारंभ हो गया था। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र व आईडी देख कर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा कक्ष में भेजा गया। 1:30 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को सम्मिलित नहीं किया गया। परीक्षा का निरीक्षण जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी करते रहे। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर व सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के प्रिंसिपल नीलेश कुमार श्रीवास्तव भी निरीक्षण करते रहे। परीक्षा पर वह अपनी पैनी नजर बनाए रहे। डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

फिजिक्स और केमिस्ट्री में जूझते रहे परीक्षार्थी
सगड़ी। जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें कुल 4487 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने फिजिक्स और केमिस्ट्री को कठिन बताया। बाकी सभी पेपर को आसान बताया। वहीं कुछ ने कहा कि जिनकी तैयारी बेहतर थी उनके लिए सब आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed