फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   44 found new positive

फिर बढ़ा संक्रमितों का आकड़ा, 44 मिले नए पॉजिटिव

Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
44 found new positive
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में शुक्रवार से शुरू हुई बढ़ोत्तरी शनिवर को भी जारी रही। शनिवार को 44 नए संक्रमित मिले। इसके पीछे कारण गाइड लाइन की अनदेखी को बताया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि लोग गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है। जिसके चलते ही फिर से मरीजों के बढ़ने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को कुल 3424 लोगों की जांच हुई। जिसमें 44 नए संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 57 मरीज ठीक हुए। जिससे एक्टिव केस की संख्या घट कर अब 746 हो गई है। अब तक जिले में कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 17521 पर पहुंच गई है। शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा जहां एक बार फिर बढ़ा है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार कोरोना से मौत के सिलसिले पर शनिवार को एक बार फिर ब्रेक लगता नजर आया है। नोडल अधिकारी दीपक पांडेय के अनुसार बीते चौबीस घंटे में मात्र एक वृद्ध की मौत हुई है। रानी की सराय क्षेत्र के 85 वर्षीय वृद्ध को दो मई को भर्ती कराया गया था, जिनकी शुक्रवार की रात सवा आठ बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

14 हजार के सापेक्ष 10339 ने करवाया टीकाकरण
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण जिले में काफी हद तक कंट्रोल में आ चुका है लेकिन अभी इसकी भयावहता समाप्त नहीं हुई है। संक्रमण के भयावह स्थिति को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार जरूर काफी तेज हो चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार को 45 प्लस के लिए कुल 46 केंद्र स्थापित किए गए थे। कुल 8200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 5827 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। वहीं 18 प्लस के लिए 24 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत 5800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था और इसके सापेक्ष 4512 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed