फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   43 thousand Prime Minister Ownership Scheme cards will be distributed in 730 villages

Azamgarh News: 730 गांवों में वितरित होंगे 43 हजार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्ड

Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
43 thousand Prime Minister Ownership Scheme cards will be distributed in 730 villages
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांवों में घरौनी का वितरण आज (शुक्रवार) को किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले के 730 गांवों के 43 हजार लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड का वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप में जुड़ंगे। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना पर संबोधित करेंगे। जिले में 730 गांवों के 43 हजार संपत्ति कार्ड वर्चुअल वितरण किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 53 हजार घरौनियों का काम पूरा किया जा चुका है। इनमें से एक लाख 10 हजार लाभार्थियों को बाट दिया गया है।
शुक्रवार को 730 गांवों के 43 हजार लोगों घरौनियां वितरित की जाएंगी। बताया कि जिला मुख्यालय पर 500 लोगों को घरौनियों का वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण अंचलों में सभी तहसीलों में भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्ड के चलते आने वाले दिनों में शासन की तरफ से ग्रामीण परिवेश में तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।
माना जा रहा है कि सभी गांवों में यह घरौनी ग्रामीणों के पास अपने मकान या अन्य संपत्ति का पूरा लेखा जोखा सरीखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed