फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   43 lakh plants installed in the district to bring greenery on earth

धरती पर हरियाली लाने के लिए जिले में लगाए गए 43 लाख पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
43 lakh plants installed in the district to bring greenery on earth
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के ‘30 करोड़ वृक्षारोपण जनांदोलन’ अभियान के तहत इस बार जिले में 51 लाख 95 हजार 179 पौधे लगाए जाने हैं। प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने रविवार को सेहदा स्थित वन विश्राम गृह के वानिकी वन परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से मृत लोगों की याद में और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के सामने भी पौधे लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जनपद वासियों से इस महाअभियान में हिस्सा लेकर पौधे लगाने के लिए अपील की। एक दिन में ही 43 लाख पौधे रोप दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वृक्षों द्वारा ही हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी जनपदवासी जो अपने परिवार को खो चुके हैं, उनकी याद में स्मृति वन में पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों के सामने उनके नाम पर पौधे लगाएं। रविंद्र नायक ने कहा कि जो भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं, वे भी अपने घरों के सामने पौधे लगाएं। साथ ही उनको बचाने के लिए इंतजाम भी किए जाए। पौधारोपण के इस महाभियान में जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर बागीश कुमार शुक्ला तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई राहुल व प्रांतीय खंड के जेएस कुशवाहा ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने योजनाओं की दी जानकारी
आजमगढ़। पौधारोपण के बाद प्रमुख सचिव ग्राम पंचायत कोठरा (मुसहर बस्ती) में पहुंचकर सहजन का पौधा भी लगाए। प्रमुख सचिव ने मुसहर बस्ती की महिलाओं एवं पुरुषों से बात करते हुए कहा कि सहजन का पेड़ बहुत ही उपयोगी होता है। इसके फल की सब्जी को प्रयोग करने से शरीर बहुत सी बीमारियों से दूर रहता है। इसलिए सभी को इसका प्रयोग करना चाहिए। सचिव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुसहर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दी जा रही आवासीय सुविधा, पेंशन सुविधा, विकलांग कल्याण की सुविधा, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुसहर बस्ती में विशेष कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर पलायन करने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed