फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4220 self-help groups get capital of 16.19 crores

4220 स्वयं सहायता समूहों को मिली 16.19 करोड़ की पूंजी

Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
4220 self-help groups get capital of 16.19 crores
आजमगढ़। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 97663 स्वयं सहायता समूहों को 445.92 करोड़ की पूंजीकरण धनराशि का आनलाइन ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया। उन्होंने अलीगढ़, गोरखपुर, बांदा, फतेहपुर, बुलंदशहर, प्रयागराज के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की।
विज्ञापन

एनआईसी आजमगढ़ में डीएम राजेश कुमार और सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूहों, उनके संगठनों, संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) को रिवाल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) का वितरण किया। सेल्फ हेल्प ग्रुप स्टार्ट-अप के अंतर्गत 1850 स्वयं सहायता समूहों को 27.75 लाख, आरएफ के अंतर्गत 1115 स्वयं सहायता समूहों को 1.67 करोड़, सीआईएफ के अंतर्गत 1106 स्वयं सहायता समूहों को 12.16 करोड़, वीओ स्टार्ट अप के अंतर्गत 23 स्वयं सहायता समूहों को 17.25 लाख, वीआरएफ के अंतर्गत 37 स्वयं सहायता समूहों को 33.30 लाख, सीएलएफ स्टार्ट अप के अंतर्गत तीन स्वयं सहायता समूहों को 10.50 लाख, वीओ लाइवहुड फंड के अंतर्गत 20 स्वयं सहायता समूहों को 40 लाख, प्रेरणा टूल बैंक के अंतर्गत 16 स्वयं सहायता समूहों को 32 लाख और प्रोड्यूसर ग्रुप के अंतर्गत 50 स्वयं सहायता समूहों को 75 लाख की धनराशि जारी की गई। कुल 4220 स्वयं सहायता समूहों को 16.19 करोड़ रुपये पूंजीकरण धनराशि वितरित की गई। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला मिशन प्रबंधक योगेश पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed