फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जगतगुरु हैं महाधिवदेव शिव : गोविन्द शास्त्री

जगतगुरु हैं महाधिवदेव शिव : गोविन्द शास्त्री

Sat, 02 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
जगतगुरु हैं महाधिवदेव शिव : गोविन्द शास्त्री
आजमगढ़। नगर से सटे खोजापुर घाट पर चल रहे नौ दिवसीय रद्र महायज्ञ के पाचवें दिन श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भगवान भोलेनाथ से आशीष मांगा। कथा वाचक बाल व्यास पंडित गोविन्द शास्त्री ने राम चरित्र का वर्णन किया। कहाकि यज्ञ से पूरे विश्व का कल्याण होता है। यज्ञ की आहुति से बादल बनता है, जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है। भगवान शिव देवाधिदेव है, सब देवताओं में भोले ही महादेव है। भगवान शिवभक्तों को अमृत देकर खुद विषपान करते है। बैल, बाघ, सर्प, चूहा, नेवला, सबको मिला देते है वहीं महादेव है। शिव जी, विश्वनाथ ममनाथ पुरारी, त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी। भगवान रुद्र ही इस सृष्टि के सृजन, पालन और संहारकर्ता हैं। शम्भु, शिव, ईश्वर और महेश्वर आदि कई नाम उन्हीं के हैं। श्रुतिका कथन है कि एक ही रुद्र हैं जो सभी लोकों को अपनी शक्ति से संचालित करते हैं। अतएव वे ही ईश्वर हैं, वे ही सबके भीतर अंर्तयामीरूप से स्थित हैं। आध्यात्मिक, आधिभौतिक और आधिदैविक रूप से उनके ग्यारह नाम श्रुति, पुराण आदि में प्राप्त होते हैं। यज्ञ प्रबंधक चंदन निषाद प्रधान,नीरज शर्मा, शिवगोविन्द उपाध्याय, चन्द्रशेखर, सौरभ उपाध्याय, गोपाल, विनोद साहनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed