फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वाकिंग प्लाज के निर्माण और तमसा सरंक्षण में मांगा सहयोग

वाकिंग प्लाज के निर्माण और तमसा सरंक्षण में मांगा सहयोग

Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
वाकिंग प्लाज के निर्माण और तमसा सरंक्षण में मांगा सहयोग
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में नरौलीपुल से सिधारी तक 15 फिट चौड़े 850 मीटर लंबे वाकिंग प्लाजा के निर्माण और तमसा नदी की सुरक्षा, साफ-सफाई तथा संरक्षण को लेकर व्यापार मंडल, होटल, स्कूल, अस्पताल के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने बताया कि नरौली पुल से ठंड़ी सड़क होते हुए सिधारी तक वाकिंग प्लाज का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर लगभग एक करोड़ से 1.50 करोड़ तक खर्च होने का अनुमान है। वाकिंग प्लाजा पर रबर वाली टाइल्स लगाई जाएगी। पार्किग की व्यवस्था और बैठने की भी व्यवस्था कराई जाएगी। पहले पालिका की ओर से इसके निर्माण के लिए 14वें वित्त से 28 लाख की कार्ययोजना पास कराई गई थी जिसे बढ़ाकर 60 लाख कर दिया गया है। अभी वाकिंग प्लाजा के नदी के किनारे की साइड से 33 हजार की एचटी लाइन को 10 फिट स्थानांतरित कराना है। इसमें लगभग 38 लाख रुपये खर्च होंगे। सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इसी के साथ ही तमसा नदी के सुरक्षा, साफ-सफाई, संरक्षण के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट को पूरा करने का कार्य सिविल सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। सिविल सोसाइटी के सदस्यता के लिए कार्यवाही की जा रही है। सोसाइटी में कोई भी व्यक्ति सदस्यता शुल्क देकर सदस्यता ग्रहण कर अपना सहयोग कर सकता है। अपील की कि इस सिविल सोसाइटी का चलाने में अपना आर्थिक सहयोग करें। ताकि कार्य को पूर्ण कराया जा सके और शहरवासियों को स्थान उपलब्ध हो सके। डीएम ने बताया कि गौरीशंकर घाट के दाहिने तरफ नाले के पक्का कराने के लिए 15 लाख स्वीकृति किए गए हैं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीवीओ डा. वीके सिंह, डीएसओ देवमणि मिश्रा, व्यापार मंडल, अस्पताल, स्कूल, होटल, मैरेज हाल के प्रतिनिधिगण, संत प्रसाद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बजरंग त्रिपाठी, डा.विपिन यादव, डा. अर्चना मैसी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed