फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक अपराजित नेता थे अटल बिहारी बाजपेई

एक अपराजित नेता थे अटल बिहारी बाजपेई

Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एक अपराजित नेता थे अटल बिहारी बाजपेई
बिंद्राबाजार। अमजद अली इंटरमीडिएट कालेज मुहम्मदपुर में सोमवार को अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता जमीर साहब और संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। शाहिद जमाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक अपराजित नेता थे। उन्होंने जिंदगी में कभी भी किसी भी चीज से समझौता नहीं किया। ओपी मिश्रा ने कहा कि आज की जिंदगी कंडिशनल हो गई है, सब लोग एक दूसरे से शर्तों के आधार पर समझौते करते हैं। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने जीवन काल में कभी हालात से समझौता नहीं किया। वह प्रखर वक्ता के साथ ही एक लेखक भी थे। उनकी कविताएं व्यंग का ऐसा उदाहरण है जो विरले ही मिलती हैं। उनकी कभी भी हार नहीं मानने वाली प्रवृत्ति उन्हें दूसरो से अलग खड़ा करती है। कार्यक्रम को जफर आलम, मोहम्मद आजम, नुरुद्दीन, लालजीत यादव, तौफीक अहमद, अली शब्बर, मोहम्मद हारून आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक और दूसरा स्थान मो. अदनान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed