{"_id":"5bf9933abdec22418a6acbee","slug":"41543082810-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घोंट रहा कूड़े के ढेर से निकल रहा धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घोंट रहा कूड़े के ढेर से निकल रहा धुंआ
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर क्षेत्र में बंधे किनारे फेके गए कूड़े के ढेर में लगी आग से निकल रहा धुआं राहगीरों के साथ ही आसपास स्थित मकानों में रहने वालों के लिए दम घोंटू साबित हो रहा है। अक्सर ही बंधे किनारे नपा द्वारा निस्तारित किए गए कूड़े के ढेर से आग की पलट के साथ ही धुआं उठने लगता है। धुआं इतना जहरीला होता है कि इसके बीच से गुजरने वालों का दम तक घुटने लगता है। नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 20 से 25 ट्राली कूड़ा निकलता है। पूर्व में नपा प्रशासन के पास कूड़ा निस्तारण के लिए जगह नहीं थी। जिसके चलते भी कूड़े का निस्तारण शहर में स्थित बंधों के किनारे नपा द्वारा किया जा रहा था। ज्यादा कूड़ा हो जाने पर नपा के लोग ही कूड़े के ढेर में आग भी लगा देते है। वर्तमान में नपा के पास डंपिंग ग्राउंड का इंतजाम नहीं था। लेकिन अब रानी की सराय क्षेत्र के मझगांवा में डंपिंग ग्राउंड का भी इंतजाम हो गया है। इसके बाद भी नपा प्रशासन चोरी-छीपे ही बंधा किनारे कूड़े का निस्तारण करता रहता है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही बाग लखराव पुल के पास चेयरमैन की जमीन को कूड़े से पाटने का मामला प्रकाश में आया था। चेयरमैन की जमीन पर निस्तारित किए गए कूड़े से ढेर में आग लगा कर कूड़े को खत्म करने का प्रयास किया गया, जिससे आज भी धुआं उठ रहा है। ऐसे ही बाग लखराव पुल से राजघाट जाने वाले मार्ग पर भी पूर्व में फेंके गए कूड़े के ढेर से धुआं उठ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल अक्सर ही जेल के सामने स्थित बंधे के किनारे भी देखने को मिलता है। यहां पूर्व में फेंके गए कूड़े के ढेर से उठ रहे धुएं से लोग परेशान होने है। नपा प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर वासी भुगत रहे है। रोज तो नहीं लेकिन जब काला घना धुआं इन कूड़े के ढेरों से उठने लगता है तो राहगीरों का राह चलना और आसपास के घरों में रहने वालों का घर में रहना मुश्किल हो जाता है। सबकुछ जानते हुए भी नपा प्रशासन इस पर कोई कवायद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन