फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धन दूसरे मद में खर्च करने का आरोप

धन दूसरे मद में खर्च करने का आरोप

Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
धन दूसरे मद में खर्च करने का आरोप
आजमगढ़। शहर से सटे प्राचीन बाबा भंवरनाथ मंदिर के पोखरे की सुन्दरीकरण के लिए आए धन को दूसरे मद में खर्च करने से देवखरी के ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले की जांच कराने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सुंदरीकरण का काम शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गत जनवरी में तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने पोखरे का सीमांकन करने के बाद सुन्दरीकरण के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया था। पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए कुल 434.74 लाख रुपये खर्च होने थे। इसमें 27.46 लाख से टायलेट ब्लाक, 88.33 लाख से पार्क, 2.22 करोड़ से तालाब का सुन्दरीकरण और 41. 93 लाख से बाउंड्रीवाल का निर्माण होना था। टहलने के लिए चारों तरफ फुटपाथ और सीढ़ी आदि का कार्य होना था। शासन से धन भी अवमुक्त हो चुका था, लेकिन विभाग ने कार्य शुरू नहीं करवाया। डीएम ने बताया कि बाबा भंवरनाथ के पोखरे के सुंदरीकरण के लिए आए धन को बन रहे पीएम आवास में लगा दिया गया है। धन बचेगा तो उससे पोखरे का सुन्दरीकरण किया जाएगा। इस दौरान संदीप कुमार सिंह, राजन सिंह, विपिन सिंह, इन्द्र कुमार उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, शिवेन्द्र दुबे, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed