फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चुनाव के खर्च व्यौरा नहीं करा सके उपलब्ध

चुनाव के खर्च व्यौरा नहीं करा सके उपलब्ध

Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के खर्च व्यौरा नहीं करा सके उपलब्ध
आजमगढ़। चुनाव आयोग द्वारा चुनावों में अंधाधुंध खर्चों पर रोक लगाने के लिए प्रत्याशियों के खर्च की सीमा का निर्धारण करते हुए उन्हें प्रतिदिन खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशी अपने खर्च का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके। इस भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर तीनों प्रत्याशियों के किसी भी तरह के चुनाव लड़ने पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है। विधानसभा चुनाव 2017 में लौटन ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जबकि तेजबहादुर सिंह मुबारकपुर विधानसभा से और हरिदास निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे। हालांकि तीनों चुनाव हार गए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन लोगों को प्रतिदिन चुनाव में होने वाले खर्च का व्यौरा देना था। लेकिन चुनाव संपन्न हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन यह लोग चुनाव में हुए खर्चे का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके। जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों के किसी प्रकार के चुनाव लड़ने पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed