{"_id":"5b5b61e04f1c1b764d8b5223","slug":"41532715488-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में प्रस्तुत करें लाइट घोटाले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में प्रस्तुत करें लाइट घोटाले की रिपोर्ट
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत में दो करोड़ के लाइट घोटाले के आरोप की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी ने फिर एक हफ्ते में तलब की है। मामले की जांच सीटीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यी कमेटी को सौंप पहले 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं की जा सकी है।
भाजपा नेताओं ने नवसृजित माहुल नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ से से लगी लाइटों में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया था। आरोप था कि अनाधिकृत फर्म से चाइनीज लाइटें लगाई गई है। निर्धारित संख्या से काफी कम है। इसे साथ ही नगर पंचायत की सीमा से बाहर जाकर लाइटें लगाई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पालिका की पूर्व अध्यक्ष माला द्विवेदी की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने सीटीओ विजय शंकर के नेतृत्व में पांच सदस्यी कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट 15 दिन में तलब की थी। एक माह बीतने के बाद भी अभ तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इस बीच मामले की शिकायत नगर विकास मंत्री से भी कई गई। वहां से भी जांच रिपोर्ट तलब की गई थी। जिलाधिकारी ने सीटीओ को पत्र भेजकर एक सप्ताह में जांच आख्या तलब की है।