फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति ने देने से हिंदू संगठन नाराज

राम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति ने देने से हिंदू संगठन नाराज

Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
राम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति ने देने से हिंदू संगठन नाराज
आजमगढ़। योगी राज में श्री रामजन्मोत्सव मनाने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति के नाम पर हीलाहवाली किए जाने से हिंदू संगठन नाराज हैं। शुक्रवार को हरैया स्थित कार्यालय में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सगड़ी के मनमानी की भर्त्सना की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी हलधर दुबे ने बताया कि हरैया ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जन्मोत्सव के आयोजन के लिए सगड़ी उपजिलाधिकारी से कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। लेकिन उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा साफ तौर पर अनुमति देने में असमर्थता जताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम और क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया गया कि अगर तुम लोग बगैर परमिशन के कार्यक्रम संपन्न कराओगे तो कार्यकर्ताओं पर पांच-पांच लाख का जुर्माना लगाएंगे। तुम लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देंगे। हमें हमारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संपन्न कराये जाने से रोका जा रहा है। हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे ताकि ऐसे अफसरों पर कार्रवाई हो सके। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और संयोजक हरिवंश मिश्र ने कहा कि प्रशासन हिंदू संस्कृति को दबाना चाहता है। इसलिए श्रीराम के जन्मोत्सव की इजाजत नहीं दे रहा है। इस अवसर पर विहिप के राधा मोहन गोयल, रमेश, अविनाश, अवनीश, सतीश, हरैया ब्लाक से आशीष गुप्ता, चंद्रकात सरोज, आशीष तिवारी, आकाश गुप्ता, आशीष सिंह, विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed