{"_id":"5ab3f2684f1c1b01768b6b73","slug":"41521742440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से बचाने की एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से बचाने की एसपी से लगाई गुहार
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी संजय सेठ गुरुवार को एसपी से मिलकर सूदखोर की शिकायत की है। उसका आरोप है कि क्षेत्र के एक व्यक्ति से 1.15 लाख रुपये उधार लिया था। बदले में 2.75 लाख रुपये दे चुका है। बावजूद इसके उसका कर्ज खत्म नहीं हुआ। वह और रुपये मांग रहा। रुपये न देने पर जान मारने की धमकी दे रहा।
पीड़ित संजय सेठ के मुताबिक उसकी आभूषण की दुकान है। एक वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई योगेंद्र की पत्नी की तबियत खराब होने और दुकान चलाने के लिए क्षेत्र के एक व्यक्ति से 1.15 लाख रुपये उधार लिए। उधार पैसा लेने के एक हफ्ते बाद वह मांगने पहुंच गया। रुपये देने में असमर्थता जताने पर वह 15 सौ रुपये प्रति का सूद मांगने लगा । साथ ही रुपये न देने पर धमकी दी। उक्त व्यक्ति की धमकी से भयभीत होकर योगेंद्र घर से फरार हो गया है। उसका अब तक कोई पता नहीं चल रहा। जबकि संजय उसे रुपये देता रहा। इस प्रकार वह 2.75 लाख रुपये दे चुका है। बावजूद इसके उधार नहीं खत्म हुआ। वह और रुपये मांग रहा। साथ ही रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहा। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।