फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1 अप्रैल से शुरू होगा जेई टीकाकरण अभियान

1 अप्रैल से शुरू होगा जेई टीकाकरण अभियान

Mon, 12 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
1 अप्रैल से शुरू होगा जेई टीकाकरण अभियान
आजमगढ़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा सोमवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो काफें्रसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान एक अप्रैल से शुरू हो रहे जेई टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मातहतों को दिए गए। इसके साथ ही क्षय रोग को लेकर चले अभियान की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से लेकर पंद्रह अप्रैल तक जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लेकर प्रमुख सचिव ने वीसी के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने क्षय रोग को लेकर चलाये गए अभियान की समीक्षा की और जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर संतोष जताया। सीएमओ ने बताया कि क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत पांच लाख परिवारों से संपर्क का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके तहत लिे में बनायी गई दो सौ से अधिक टीमों ने चार लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच कर क्षय रोगियों की तलाश की। जिसमें पांच हजार संभावित मरीजों की जांच करायी गई। जिसमें 148 क्षय रोगी मिले। जिनका इलाज शुरू करा दिया गया है। इसके आलवा वीसी में प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और बजट की उपलब्धता और उसके उपयोग के बारे में पूछा। वीडियो काफ्रेंसिंग में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय, एसआईसी मंडलीय अस्पताल डॉ. जीएल केशरवानी, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अमिता अग्रवाल के साथ ही टीकाकरण योजनाओं से जुडे विभाग लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed