{"_id":"5a6f6b2b4f1c1ba4268b73ab","slug":"41517251371-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट की हो व्यवस्था तो बने बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट की हो व्यवस्था तो बने बात
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। निजामाबाद कस्बेकी पहचान पूरे विश्व में ब्लैक पाटरी उद्योग से है। इस कला का डंका पूरी दुनियां में बजता है। लेकिन इस व्यवसाय से जुड़े शिल्पियों की भी अनेक समस्याएं हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार बजट में इन समस्याओं को शामिल करे तो ब्लैक पाटरी को एक नई ऊचाई मिल सकती है।
कस्बे में ट्रांसपोर्ट की बड़ी व्यवस्था ना होने के कारण शिल्पी अपने द्वारा निर्मित सामानों को अन्य प्रदेशों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। तैयार माल को बाहर भेजने के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर सरकार बजट में निजामाबाद से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सुदृढ़ कर दे तो व्यापार को पर लग जाएंगे। दूसरी सबसे बड़ी समस्या शिल्पियों के सामने मिट्टी की है। शिल्पी चाहते हैं सरकार उनके लिए मिट्टी निकालने के लिए पोखरी और जमीन का आवंटन करे ताकि वह बेरोक टोक मिट्टी का खनन कर सकें।
शिवरतन प्रजापति ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले से बेहतर सरकार काम कर रही है और हम लोग योजनाओं का लाभ पाकर खुश हैं। लेकिन अभी भी इसमें और सुधार की जरूरत है ताकि जो कारीगर बाहर जाकर कार्य कर रहे हैं वह वापस अपने घर लौटें।
विज्ञापन
रामजतन प्रजापति ने बताया कि सरकार से आशा है कि अपने बजट में ध्यान जरूर रखेगी कि शिल्पकारों के लिए बेहतर से बेहतर योजनाएं लेकर उनके हित में कार्य किया जाए। ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को इससे मोह भंग न हो और वह निजामाबाद की इस कला को जीवित रख सकें।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति ने बताया कि सरकार से काफी आशा है कि वह हमारे हित में कार्य करेगी। पहले तो सपा सरकार थी लेकिन उसकी कोई भी योजनाएं हम तक नहीं पहुंच पाई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में योजनाओं का लाभ मिला है। जिससे हम शिल्पकार सही तरीके से अपना कार्य कर पा रहे हैं।
बलिराम प्रजापति ने बताया कि पहली बार हमें दक्षता पुरस्कार प्राप्त हुआ है यह सरकार का काम है और हमारे कार्य को बेहतर तरीके से देखकर उन्होंने मुझे दक्षता पुरस्कार दिया। मैं चाहता हूं कि निजामाबाद की ब्लैक पार्टी विश्व में स्थान प्राप्त की है उसमें और निखार आए। इसके लिए सरकार को हमारे लिए जमीन का आवंटन करना चाहिए। ताकि हम बेरोकटोक मिट्टी का खनन कर सकें।