फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राष्ट्रीय जीवनके उत्थान में साधु-संतों का विशेष स्थान

राष्ट्रीय जीवनके उत्थान में साधु-संतों का विशेष स्थान

Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जीवनके उत्थान में साधु-संतों का विशेष स्थान
आजमगढ़। युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मानव सेवा संस्थान की ओर से बेलईसा स्थित कार्यालय पर राजेन्द्र सिंह के संयोजन और अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। लोक मनीषा परिषद के अध्यक्ष पंडित जन्मेजय पाठक ने कहा कि देश के राष्ट्रीय जीवन के सम्यक उत्थान हेतु साधु-संतों और सन्यासियों का अद्वितीय स्थान रहा हैै। इनमें स्वामी विवेकानन्द का मुख्य स्थान है। डा. मनोज श्रीवास्तव ने कहाकि स्वामी विवेकानन्द ने देश की दासता में जीवनयापन करने वालों की कमी को पहचाना और उन्हे शिक्षा, सेवा तथा तत्परता से कार्य करने का संदेश दिया। अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र सिंह ने आगन्तुकों का आभार जताया। संचालन कृपानाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अमरेश सिंह, सुधीर यादव, कमला सोनकर, विमलेश शुक्ला, डा मंशा दूबे, शंकर प्रसाद, सकल दीप सिंह, शिवशरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, संत सेवक प्रधान, मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed