{"_id":"5a3d481d4f1c1ba12d8ba381","slug":"41513965597-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल गिनाई मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल गिनाई मांगे
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से शुक्रवार को अध्यक्ष पीएन सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर 18 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। जबरन सेवानिवृत्ति रोकने, भत्तों की समानता और वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई गई।
बाइक रैली रोडवेज परिसर से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस, नरौली आदि होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष पीएमन सिंह ने बताया कि 50 वर्ष की सेवा पर जबरन सेवानिवृत्ति रोकने, भत्तों की समानता, वेतन विसंगति दूर करने, 8-16-24 वर्ष की सेवा पर एसीपी देने, आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी प्रथा रोककर स्थायी भर्ती करने सहित 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन बाइक रैली निकाली गई। छह दिसंबर को भी जनपद मुख्यालय पर धरना दिया था, लेकिन शासन की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। सरकार की ओर से कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 2005 से कर्मचारियों के पेंशन समाप्त कर दिया गया। रैली में गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज राय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री सुभाष पाण्डेय, अनिल शर्मा, मातवर मौर्या, धीरेन्द्र कुमार सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, ब्रिजेश राय, सुजीत गौड़, बेकारू, सर्वदेव राम मौजूद रहे।