{"_id":"59fcadcf4f1c1bec538baf6e","slug":"41509731791-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के इशारे पर फेंका जा रहा पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के इशारे पर फेंका जा रहा पत्थर
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ। अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में बीते कई दिनों से रात के समय घरों में पत्थर गिरने से परेशान एक सेवानिवृत्त शिक्षक शुक्रवार को एसपी ग्रामीण से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही आरोप लगाया कि थाने पर तैनात एक दरोगा के शह पर मनबढ़ उसके यहां पत्थर फेंक रहे हैं। शिक्षक ने कहा कि सीओ की पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन दस दिन पूर्व दरोगा गांव में पहुंचा और विपक्षियों से कुछ बात किया। इसके बाद पुन: पत्थर फेंके जाने का सिलसिला शुरू हो गया। घर में पत्थर फेंके जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही। वहीं तनाव बना हुआ है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ अहरौला को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में कुछ राजनीतिक और मनबढ़ किस्म के लोग सितंबर माह से लोगों के घरों पर पत्थर फेंकने का सिलसिला शुरू किए है। 26 सितंबर को थाने में शिकायत होने पर थाना परिसर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। लेकिन कोई असर नहीं हुआ और पत्थर गिरता रहा। 10 अक्तूबर को एसपी ग्रामीण ने सीओ बूढ़नपुर को विवाद सुलझाने का निर्देश दिया। सीओ ने दोनों पक्षों की पुन: पंचायत आयोजित किया। साथ ही दोनों तरफ से सुलहनामा लिखवाया। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था।