{"_id":"59dfacf34f1c1bd0538b7428","slug":"41507831027-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण चिकित्सकों ने प्रदर्शन के बाद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण चिकित्सकों ने प्रदर्शन के बाद की बैठक
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील के लाटघाट स्थित मैरेज हाल में गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक हुई। बैठक से पहले ग्रामीण चिकित्सकों ने बाजार में प्रदर्शन किया और ग्रामीण चिकित्सकों को ट्रेनिंग देकर चिकित्सकीय कार्य लिए जाने की मांग की।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमाकांत यादव ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को ट्रेनिंग देकर चिकित्सकीय कार्य लिया जाए। ग्रामीण चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्र की रीढ़ हैं। सरकार को हमने अपने मांग पत्र सौंपे हैं। इसके पूर्व मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव और अब आदित्यनाथ योगी को मांग पत्र ग्रामीण चिकित्सक संघ ने दिया है। हमारी मांग है कि हमें चिकित्सा का अधिकार दिया जाए, पुनर्वासन की व्यवस्था की जाए और चिकित्सा मित्र के पद पर हम ग्रामीण चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। जिलाध्यक्ष एचबी सिंह ने कहा कि हम ग्रामीण चिकित्सक जाड़ा, गर्मी, बरसात ग्रामीण जनता की सेवा सस्ती दवाओं के माध्यम से करते हैं।
इस मौके पर डा. अशोक कुमार त्रिपाठी, डा. देवेंद्र चौहान, जोगिंदर गुप्ता, डा. जैनेंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, गोकुल सिंह, रामनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता डा. योगेंद्र गुप्ता और संचालन डा. अनिरुद्ध सिंह ने किया।