फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बापू के सिद्धांत पूरे विश्व में प्रासंगिक

बापू के सिद्धांत पूरे विश्व में प्रासंगिक

Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बापू के सिद्धांत पूरे विश्व में प्रासंगिक
आजमगढ़। गांधी जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त कार्यालय पर अपर आयुक्त की ओर से ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के. रविन्द्र नायक के बलिया में होने के कारण कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने कहा कि गांधीजी के चार सिद्धान्त सत्य, अहिंसा, नैतिकता, अनुशासन आज भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इनके संघर्षों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके नारे ‘‘जय जवान जय किसान‘‘ को उनकी मंशा के अनुसार ही सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर अरूण कुमार त्रिपाठी, अभिषेक यादव राजीव बिन्दल, दीपचन्द, उपस्थित थे। संचालन सुनील प्रजापति ने किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पं. लालचन्द तिवारी को सम्मानित किया। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन दर्शन देशवासियों के लिए आज और भी ज्यादा प्रासांगिक हो गया है। अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी और बीके गुप्ता, सीआरओ आलोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन सहित कई गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
आजमगढ़। गांधी जयंती पर प्रात: छह बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह नौ बजे बजे से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में ईओ और डीपीआरओ की ओर से साफ-सफाई कराई गई। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में जनपद स्तरीय पुरूष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों, स्कूलों में वाद-विवाद, गोष्ठी, निबन्ध लेखन आदि का प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय गांधी आश्रम के कार्यालयों पर सूत कातने और चरखा की प्रतियोगिता, सीएमओ की ओर से अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, कारागार में बंदियों को फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed