{"_id":"59ac46684f1c1bf3278b5048","slug":"41504462440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के कबीरपुर बस्ती के पास शनिवार की देर रात ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय वह अपने दोस्त के पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहा था।
मृत युवक राजेश यादव (35) पुत्र जोखन निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव का निवासी था। दो भाईयों में छोटा राजेश यादव इंजन बनाने का काम करता था। राजेश के बड़े भाई और पिता की मौत हो जाने के बाद उसके कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। शनिवार को राजेश के मित्र के पिता की मौत हो जाने पर वह उनके अंतिम संस्कार में जा रहा था। जैसे ही राजेश की बाइक कबीरपुर बस्ती के जमीप पहुंची कि सामने से ट्रैक्टर ट्राली दूसरा मूर्दा लादकर जा रहे थे। पास लेने के चक्कर में राजेश की बाइक फिसल गई और वह ट्राली के पहिए के नीचे आकर घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। रविवार को राजेश के मरने की सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस पहुंची और राजेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजेश के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।