फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   400 new groups will be formed to make women self-reliant

Azamgarh News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 400 नए समूहें बनेंगी

Thu, 22 May 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
400 new groups will be formed to make women self-reliant
आजमगढ़। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन को 400 नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य सौंपा गया है। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को समूह सखी, बैंक सखी और अन्य रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इन समूहों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। समूह सखी के रूप में महिलाएं अपने समुदाय में जागरूकता और वित्तीय प्रबंधन का कार्य करेंगी, जबकि बैंक सखी के तौर पर बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। इसके अलावा, समूहों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण और प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वे छोटे-मोटे उद्यम शुरू कर सकें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। समूहों के गठन के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को समूहों के लाभ और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, पहले से गठित समूहों की सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी एनआरएलएम ने विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से 400 समूहों के गठन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। वह महिलाओं को जागरूक कर समूहों का गठन कराएं ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed