{"_id":"598b52c44f1c1baf588b45ab","slug":"40-thousand-population-affected-by-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से 40 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से 40 हजार की आबादी प्रभावित
azamgarh
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नाव से सामान लेकर जाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विगत तीन दिनों से नदी के जलस्तर में हो रहा बढ़ोत्तरी का क्रम बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को नदी ने क्षेत्र के 20 और पुरवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के कारण अब लगभग 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।
बाढ़ का पानी गांवों में घुसने से जहां ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं कई विद्यालयों में पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण क्षेत्र के सात जूनियर और 15 प्राइमरी विद्यालय प्रभावित हो गए हैं।
मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.11 मीटर और डिघिया गेज पर 71.19 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 72.17 मीटर और डिघिया गेज पर 71.25 मीटर पर पहुंच गया। नदी बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 49 सेमी और डिघिया के खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 85 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के चक्की, सहबदिया, महुला, हाजीपुर, देवारा खास राजा, रोशनगंज, इस्माईलपुर, अचल नगर, अराजी अजगरा मगर्वी, सोनौरा, बगहवा, भदौरा, बांका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, झनझनपुर आदि गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का पानी संपर्क मार्गों पर चढ़ आया है। जिसके कारण लोग पानी में घुसकर आवागमन करने को विवश हैं। प्रशासन द्वारा चार नाव लगाई हैं लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।