फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40% of the houses have frequent faults due to high load on a single connection

Azamgarh News: 40 फीसदी घरों में एक ही कनेक्शन लोड ज्यादा होने से बार-बार फॉल्ट

Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
40% of the houses have frequent faults due to high load on a single connection
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद का वार्ड छह पांडेय बाजार को कई वार्डों को तोड़कर बनाया गया है। वार्ड तो बन गया, लेकिन इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

आज भी वार्ड की कई गलियां ऐसी हैं जो चलने योग्य नहीं है। कई गलियों में स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा पसरा रहता है। नगर पालिका के चेयरमैन समेत कई बार जनप्रतिनिधियों से इससे निजात की गुहार लगा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, वार्ड में 325 घर हैं। इनमें से 35 से 40 फीसदी घरों में बंटवारे के बाद भी एक ही कनेक्शन पर बिजली उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में कनेक्शन कम और लोड ज्यादा होने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या गंभीर हो गई है। इसके कारण यहां बिजली की समस्या अक्सर बनी रहती है। विद्युत निगम के अधिकारी कई बार कनेक्शन बढ़वाने की लोगों से अपील कर चुके हैं। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं बढ़ रहा है। इसका परिणाम है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में आज भी मूलभूत सुविधाओं मसलन, सड़क, नाली, सफाई, शुद्ध पेयजल और बिजली की समस्या बरकरार है। लोगों ने सुविधाओं की बहाली के लिए पिछले चार वर्षों से कई बार सभासद से लेकर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। 4900 की आबादी वाले इस वार्ड में लोगों की मानें तो वार्ड में छोटी बड़ी 10 से 12 गलियां हैं, जो अब भी खस्ता हाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed