{"_id":"624b3bfaac4c556fac78e908","slug":"40-emts-of-the-district-got-a-citation-azamgarh-news-vns6466287185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 40 ईएमटी को मिला प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 40 ईएमटी को मिला प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एंबुलेस में ही सुरक्षित प्रसव कराना, जच्चा व बच्चा को सुरक्षित चिकित्सालय पहुंचाना एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की पहचान है। मुझे इस बात की खुशी है यहां के ज्यादातर ईएमटी पायलट इसी श्रेणी के हैं। यह बात जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधिक्षिका डॉ. मंजुला सिंह ने सोमवार को ईएमटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने 108 एवं 102 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और आगे भविष्य में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधन व जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिले में डायल 108 की 51 एंबुलेंस और डायल 102 में 52 एंबुलेंस कुल 103 एंबुलेंस, पांच जिला प्रभारी तथा एक प्रोग्राम मैनेजर हैं। साथ ही 180 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और 180 पायलट 10 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हेल्पडेस्क कुल 370 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट मौजूद हैं। अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक 108 एंबुलेंस के द्वारा 39781 मरीजों को सेवा दी गई है। 102 एंबुलेंस की ओर से 61425 मरीजों को सेवा दी गई है। इस दौरान जिले के लगभग 40 ईएमटी को कंपनी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रबंधक जिला प्रभारी अजय राय, जिला प्रभारी वरुण यादव, अजय दीवान, मजहर हुसैन और वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे और सम्मानित किए गए।