फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   38,592 candidates will participate in three days, police recruitment exams will be held in two shifts at 14 centers

Azamgarh News: तीन दिन में 38,592 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
38,592 candidates will participate in three days, police recruitment exams will be held in two shifts at 14 centers
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को दो जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 6,432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार तीन दिनों में 38,592 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा छह आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो परीक्षा सहायकों की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 310 कक्ष निरीक्षक, 310 सहायक कक्ष निरीक्षक तथा 68 आरक्षित कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम रविंद्र कुमार की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर दी गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू होगी। सभी को समय से केंद्रों पर पहुंचने और शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। - मधुबन सिंह, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article