{"_id":"621bbd4f2c00ba715d03b89a","slug":"381-were-to-open-only-159-health-and-wellness-centers-could-be-started-azamgarh-news-vns6408278166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलने थे 381, चालू हो सके सिर्फ 159 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलने थे 381, चालू हो सके सिर्फ 159 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए शासन ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की योजना बनाई थी। इसके तहत जिले में कुल 381 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने थे लेकिन अभी 159 सेंटर ही चालू हो सके हैं। इनमें से भी अधिकतर सेंटर सुव्यवस्थित ढंग से नियमित संचालित नहीं हो रहे हैं। इसका कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। ऐसे में इन सेंटरों का अपेक्षित लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा हैै।
जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणांचल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था की। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती कर गैर संचारी रोगों की जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराया जाने की व्यवस्था है। योजना के तहत पूरे जिले में कुल 381 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाने हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक मात्र 159 सेंटरों का ही संचालन शुरू करा सका है। इन सेंटरों पर शुगर, ब्लड प्रेशर समेत गैर संचारी रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं जिला अस्पताल हो अथवा सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में मरीजों को लिखी गई दवाओं का वितरण भी किया जाना है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का कार्य देख रहे डीसीपीएम विपिन पाठक ने बताया कि वर्तमान में 207 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। 159 चालू हैं तो वहीं शेष पर अभी कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण शेष 46 सेंटरों का अभी संचालन नहीं शुरू कराया जा सका है।
0
जांच, इलाज से लेकर टीकाकरण तक की सुविधा
शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मामूली बीमारियों का इलाज की सुविधा घर के पास ही मिले। इसी उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर को ओपीडी करने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां शुगर, ब्लड प्रेशर, मुख, गर्भाशय व स्तन कैंसर की जांच, सामान्य बीमारियों की जांच व दवा उपलब्ध होगी। सुरक्षित प्रसव, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन, टीकाकरण आदि की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर योग से भी लोगों को निरोग बनाने के लिए गतिविधियां संचालित होंगी।
विज्ञापन
0
जिले में 381 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाने है जिसमें 159 को चालू कर दिया गया है। जहां कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर ओपीडी कर रहे हैं और मरीजों को दवाएं आदि दी जा रही हैं। शेष सेंटरों के स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। सीएचओ की तैनाती होते ही और सेंटर संचालित होने लगेंगे।-डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।