फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   381 female teachers allotted schools

381 महिला शिक्षकों को आवंटित हुए विद्यालय

Fri, 30 Oct 2020 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
381 female teachers allotted schools
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में भर्ती किए गए नए शिक्षकों के विद्यालय आवंटन कार्य जूनियर हाईस्कूल परिसर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी किया गया। पहले दिन 14 दिव्यांग महिला व 21 दिव्यांग पुरुष के साथ ही 224 महिलाओं को विद्यालय आवंटित किए गए। शनिवार को भी शेष 122 महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1294 नए शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें 381 महिलाएं व 899 पुरुष, 35 दिव्यांग शिक्षक शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि महिला शिक्षकों में से कुल 381 को विद्यालय आवंटन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह से ही जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में काउंसलिंग शुरू हुई। वरीयता व मेरिट के आधार पर नवनियुक्त शिक्षकों को बुलाया जाता रहा। शिक्षकों ने अपनी पसंद के अनुसार विद्यालयों को लॉक किया। लॉक होते ही संबंधित शिक्षक को विद्यालय आवंटित हो गया। वहीं जनपद में 1294 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। शेष पुरूष शिक्षकों को शासन स्तर से रोस्टर द्वारा शनिवार को विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। पुरूष शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से विद्यालय आवंटन की सूचना प्रदान की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान बीएसए अम्बरीष कुमार, बीईओ छमाशंकर पांडेय, शादाब, विनोद चौबे, बृजेश विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यालय आवंटन कराने नहीं पहुंचे 14 शिक्षक
शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटन किया गया। कुल 14 ऐसे शिक्षक रहे जो विद्यालय आवंटन कराने नहीं पहुंचे। बीएसए ने बताया कि ऐसे शिक्षकों को उन्हें अपनी पसंद के विद्यालय आवंटित नहीं हो सकेंगे। इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed