{"_id":"60ae96048ebc3e59603fccf7","slug":"38-found-health-32-found-new-infected-azamgarh-news-vns5915129116","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 हुए स्वस्थ्य तो 32 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 हुए स्वस्थ्य तो 32 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हो गई है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक लापरवाही जारी है। बुधवार को जिले में 32 नए संक्रमित पाए गए तो वहीं मेडिकल कालेज में दो कोरोना मरीजों की मौत भी हुई।
सीएमओ डॉ.एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कुल 3893 लोगों की जांच की गई। जिसमें 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को 38 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए है। जिससे एक्टिव केस घट कर 664 हो गया है। अब तक जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 17707 हो गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में दो मरीजों की मौत हुई। नोडल अधिकारी दीपक पांडेय ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा 19 मई को सुबह 11:50 पर भर्ती कराई गई। उसने मंगलवार की देर शाम 5:45 पर दम तोड़ दिया। वहीं मऊ जिले के दोहरीघाट निवासी 70 वर्षीय वृद्ध मंगलवार की शाम 7:50 पर भर्ती कराये गए। बुधवार को दिन में 1:25 पर उनकी मौत हो गई।
14247 ने करवाया टीकाकरण
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को कुल 14274लोगों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि 45 प्लस के लिए बुधवार को 10250 का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 8137 ने व 18 प्लस के लिए 7750 के लक्ष्य के सापेक्ष 6110 ने अपना टीकाकरण कराया।