{"_id":"69d161793095759f1c0f9587","slug":"38-farmers-were-wrongly-marked-on-the-portal-35-were-shown-as-outside-the-village-fir-was-lodged-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148104-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 38 किसानों की पोर्टल पर गलत मार्किंग, 35 को गांव से बाहर दिखाया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 38 किसानों की पोर्टल पर गलत मार्किंग, 35 को गांव से बाहर दिखाया, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र में हरैया विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप कुमार चौरसिया की तहरीर पर तकनीकी सहायक बेचू प्रसाद के खिलाफ लापरवाही और अनियमितता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला फार्मर आईडी और फार्मर रजिस्ट्री में गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच में 38 किसानों की पोर्टल पर गलत मार्किंग मिली और 35 किसानों को गांव से बाहर दिखा दिया गया।
सहायक विकास अधिकारी कृषि ने आरोप लगाया कि किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश के बावजूद जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना खालसा गांव निवासी तकनीकी सहायक प्रबंधक बेचू प्रसाद गांवों में जाकर कार्य नहीं किया। इसके बाद गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी। तीन अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष कैंप में चांदपट्टी गांव में जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि 38 किसानों की पोर्टल पर गलत मार्किंग की गई थी और 35 किसानों को गांव से बाहर दिखाया गया, जबकि सभी किसान गांव में ही मौजूद मिले। जांच में जानबूझकर गलत सूचना दर्ज करने की पुष्टि हुई। इस मामले में संबंधित तकनीकी सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी कृषि की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गलत सूचना देकर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप
तहरीर में बताया गया कि कई किसानों के बारे में पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज की गई, जैसे लाभार्थी गांव से बाहर है, मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रही है या नाम मैच नहीं कर रहा है। इस प्रकार गलत सूचना देकर जिला प्रशासन को गुमराह किया गया और किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया गया।