फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   38 cm in Badrhuna and 50 cm in Dighiya

बदरहुंआ में 38 तो डिघिया में 50 सेमी घटी घाघरा

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
38 cm in Badrhuna and 50 cm in Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। शनिवार के मुकाबले बदरहुंआ नाले पर 38 सेमी और डिघिया नाले पर 50 सेमी की घटोत्तरी दर्ज की गई। नदी अभी डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से ऊपर बनी हुई है। वहीं देवारा खास राजा गांव के मुराली का पुरवा में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर शनिवार की शाम घाघरा नदी का जलस्तर 72.06 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार की शाम 38 सेमी घटकर 71.68 मीटर पर आ गई। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार को नदी का जलस्तर 71.22 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को 50 सेमी घटकर 70.72 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 50 सेमी ऊपर बह रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों से पानी हट रहा है। जिससे इन मार्गों से आवागमन धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। जलस्तर घटने के बाद भी अभी तक 10 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैँ।
विज्ञापन

बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण काफी बढ़ गया था। पानी बढ़ने से गांवों में पानी भर गया था। बाढ़ का पानी भरने से सगड़ी तहसील के चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़न पट्टी, साहडीह, सोनौरा, मानिकपुर, अभनपट्टी, मानिकपुर, अराजी अजगरा मगर्वी, अजगरा मगर्वी, देवारा इस्माइलपुर, औघड़गंज समेत 10 गांव बाढ़ से घिरे हैं। हालांकि जलस्तर कम होने से गांवों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। देवारा खास राजा के मुराली का पुरवा में घाघरा का जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज कर दी है। मुराली का पुरवा के जगधर, रामचंद्र और रामनाथ का घर कटने ही वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड ने बंद कराया सहनूपुर का रिसाव
लाटघाट। सगड़ी तहसील के सहनूपुर गांव में रिंग बाध में रिसाव को लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट था। लेकिन रिंग बांध में रिसाव की सूचना जब खबर छपी तो बाढ़ खंड के अधिकारी आनन फानन में रिसाव को बोरी आदि रखकर बंद कर दिया। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सहनूपुर में हो रहा रिसाव पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बंधे में कहीं भी कोई रिसाव नहीं हो रहा है। बंधा पूर्णरूप से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed