फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3632540 voters in the district after the revision campaign

पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में हुए 3632540 मतदाता

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
3632540 voters in the district after the revision campaign
बुधवार को जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। वहीं हाल में संपन्न हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या 3578080 से बढ़कर 3632540 हो गई है। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही जनपद में बूथों और मतदान केंद्रों की संख्या में भी पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। जिसके जरिये वह मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान से पहले जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 35 लाख 78 हजार 80 थी। जो अब बढ़कर 36 लाख 32 हजार 540 हो गई है। इस दौरान कुल 131825 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। जबकि 77365 मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित किया गया है। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही बूथों और मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ी है। पहले जनपद में कुल 3943 बूथ जो अब बढ़कर 4292 हो गए हैं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2305 थी जो अब बढ़कर 2345 हो गई है। जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं निर्वचन आयोग द्वारा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। जिसके जरिए 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

उम्रवार मतदाताओं की संख्या
उम्र मतदाता
18 से 19 वर्ष 46565
20 से 29 वर्ष 760551
30 से 39 वर्ष 950318
40 से 49 वर्ष 713484
50 से 59 वर्ष 561155
60 से 69 वर्ष 345647
70 से 79 वर्ष 180292
80 से 89 वर्ष 60385
90 से 99 वर्ष 12838
100 प्लस 1252
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन आज किया जाएगा। पुनरीक्षण के बाद 54460 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इस बार बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था रहेगी। जिससे वह घर बैठे मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed