फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 were recovered, 42 were found newly infected, then increased data

36 हुए ठीक तो 42 मिले नए संक्रमित, फिर बढ़ा आकड़ा

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
36 were recovered, 42 were found newly infected, then increased data
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं मेडिकल कालेज में मरने वालों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। तेजी घटने के बाद एक बार फिर बढ़ोत्तरी होना खतरे का संकेत है और इसके पीछे निश्चित पर कारण लापरवाही का बढ़ना है। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी सड़कों पर उमड़ रही भीड़ व जगह-जगह लग रहा जाम इसका कारण माना जा सकता है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 1504 लोगों की जांच हुई। जिसमें 42 संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को मात्र 18 व बुधवार को 19 संक्रमित ही मिले थे। ऐसे में अचानक संक्रमितों की संख्या दो गुनी से अधिक हो जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 36 मरीज ठीक हुए। जिससे एक्टिव केस की संख्या घट कर अब 803 हो गई है। अब तक जिले में कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 17477 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को संक्रमितों का आकड़ा जहां एक बार फिर बढ़ा है तो वहीं मेडिकल कालेज में मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में दो की मौत हुई है। जिसमें एक आजमगढ़ तो एक मऊ जिले का मरीज शामिल है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि जहानागंज क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला को 19 मई की रात साढ़े आठ बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे उनकी मौत हो गई। वहीं मऊ जिले के हलधरपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को 11 मई की सुबह साढ़े ग्यारह बजे भर्ती किया गया। शुक्रवार की सुबह सवा छह बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed