{"_id":"6b009b4709fa45f73d0c30ec","slug":"3498-students-from-23-government-schools-will-be-tested-on-omr-sheets-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160904-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 23 राजकीय विद्यालयों के 3498 विद्यार्थियों का ओएमआर शीट पर होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 23 राजकीय विद्यालयों के 3498 विद्यार्थियों का ओएमआर शीट पर होगा टेस्ट
विज्ञापन
जिले के 23 राजकीय माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के 3498 छात्र-छात्राओं का अब ओएमआर शीट के माध्यम से मिडलाइन असेसमेंट कराया जाएगा।
26 नवंबर को सुबह 10 से 11:30 बजे तक सभी विद्यालयों में एक साथ परीक्षा आयोजित होगी। इसमें विद्यार्थियों को 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा संपन्न होने के 24 घंटे के भीतर सभी विद्यार्थियों की ओएमआर शीट अपलोड करनी होगी।
जिले में संचालित 23 राजकीय माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ से 12वीं तक कुल 3498 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें दो पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया गया है। शेष विद्यालयों के विद्यार्थियों का मिडलाइन असेसमेंट कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के पैकेट राजकीय विद्यालयों में भेजे जा रहे हैं। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित और विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक विषय से 15 से 20 प्रश्न होंगे और कुल 75 बहुविकल्पीय सवालों के जवाब विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर देने होंगे। समिति के सचिव एवं समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक शंभू शंकर ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के कुल 3498 विद्यार्थी इस टेस्ट में शामिल होंगे।
परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और विषयवार ज्ञान का आकलन किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई में दक्षता का स्तर पता चल सकेगा।