फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 licenses of 33 arms license holders suspended due to criminal activities

Azamgarh News: अपराधिक गतिविधियों के कारण 33 शस्त्र लाइसेंस धारकों के 34 लाइसेंस निलंबित

Mon, 15 Dec 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
34 licenses of 33 arms license holders suspended due to criminal activities
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 33 शस्त्र लाइसेंस धारकों के 34 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न अपराध दर्ज हैं और उनके कृत्यों से शांति व कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो रहा था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अब तक आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 66 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरस्त किए लाइसेंसों में पिस्टल, रिवॉल्वर, रायफल, डीबीबीएल, एसबीबीएल और एक नाली बंदूक आदि शामिल हैं। बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के भैंसकुर गांव निवासी दीपक कुमार राय का पिस्टल, मेंहनगर के खरगपुर गांव निवासी सत्यानंद सिंह का एसबीबीएल, सरायमीर के इनामुलहक का डीबीबीएल, जीयनपुर के गडौरा मझौरा गांव निवासी राजेश राय का एसबीबीएल, शहर के पटखौली गांव निवासी पंकज कुमार सिंह का रिवॉल्वर, देवगांव के लालगंज निवासी डॉ. अवधराज मिश्रा की एक नाली बंदूक, कप्तानगंज के चेवता गांव निवासी अमरजीत यादव का एसबीबीएल, जहानागंज के पेंवठा गांव निवासी श्यामा राम यादव की एक नाली बंदूक, रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह की एसबीबीएल, बैजावारी गांव निवासी सूर्यभान यादव उर्फ भाने की रिवॉल्वर, मुबारकपुर के बम्हौर गांव निवासी जयराम यादव की रायफल, मुबारकपुर के मोहब्बतपुर गांव निवासी मदन यादव की डीबीबीएल, मुबारकपुर के डिलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पिस्टल व एसबीबीएल सहित अन्य के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed