फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 arrested for fake voting, seven FIRs registered

Azamgarh News: फर्जी मतदान में 34 बंदी, सात एफआईआर दर्ज

Sat, 13 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
34 arrested for fake voting, seven FIRs registered
निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग पर लगाम लगाने के लिए एसपी अनुराग आर्य ने 17 टीमें बनाईं थीं। इन टीमों ने बृहस्पतिवार को मतदान के दिन फर्जी आधार कार्ड के सहारे मतदान करने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 22 महिला और 12 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की हैं। सबसे अधिक मुबारकपुर थाने में लोग पकड़े गए।थाना क्षेत्र मुबारकपुर के मदरसा याहियाउल उलूम मतदान केन्द्र पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मतदान करने वाले 21 लोगों को पकड़ा गया और मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए लोगों में पुरासोफी निवासी उजमा शाहिन, सोवाद परवीन, तूबा खातून, कटरा निवासिनी गुलनाज पत्नी मु. सैफ, आलिया खातून पत्नी गुलाम शाबिर शामिल हैं। इसके अलावा अलीनगर निवासी सिदरा फातमा, सुम्बुल फातिमा, पुरानी बस्ती निवासी उजमा अन्जुम, साबिया खातून, मैमुननिशा निवासिनी पुरानी बस्ती, अरशी पुरा दुल्हन, शाहिदा खातून पुत्री मोहम्मद अहमद निवासिनी पुरादुल्हन, सानिया पत्नी सादाब निवासिनी ग्राम अमिला हिन्द नगर, रजिया खातून पुत्री अन्सार अहमद निवासिनी पुरारानी, सारिया सदफ पुत्री अन्सार अहमद निवासिनी पुरासोफी थाना मुबारकपुर, सरफुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी गोलवा टोला, शफीउज्जमा पुत्र सेराजुद्दीन निवासी इस्लामपुरा, मो. फहीम पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम पुराखिजिर, मामूर पुत्र फजरूर्रहमान निवासी नेवादा, एलास पुत्र गुलाम रसूल निवासी पुराख्वाजा, एरम पुत्री मुस्ताक निवासी अमिलो हिन्द नगर शामिल हैं। वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मतदान करने वाले 06 (05 महिला व 01 पुरूष) के विरूद्ध कुल 03 अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों आरोपियों में जोहा पुत्री खुर्शीद निवासी कासिमगंज, अशरफ पुत्र नौशाद निवासी मोहिउद्दीनपुर, तुबा पुत्री मुमताज निवासी अलाउद्दीनपट्टी, नीलोफर पत्नी दानिश निवासी अलाउद्दीनपट्टी, परवीन पत्नी मुमताज निवासी अलाउद्दीनपट्टी, सबा पुत्री मुमताज निवासीगण अलाउद्दीनपट्टी को फर्जी मतदान करने के दौरान गिरफ्तार किया गया। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में टीम ने मतदान केन्द्र शिबली नेशनल डिग्री कालेज पहाड़पुर पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मतदान करने वाले 04 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें फहद उस्मानी पुत्र नैय्यर अहमद निवासी कोटकिला, मो. सलीम पुत्र सुल्तान अहमद निवासी फत्तनपुर थाना सरायमीर, आसिफ पुत्र अलीरजा निवासी सरायमीर शिवाला और इमरान पुत्र मो. अमीन निवासी हड़हा बाबा थाना सिधारी शामिल हैं। जहानागंज थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मतदान करने वाले तीन व्यक्तियों के विरूद्ध दोअभियोग पंजीकृत किये गये हैं। पकड़े गए लोगों में फरहत आफरीन पुत्री अबूबकर निवासी चकसहदरिया, विजय राजभर पुत्र बेचू राजभर निवासी बरहतिर जगदीशपुर, मनीष कुमार पुत्र इंद्रजीत राम निवासी बरहतिर जगदीशपुरको मतदान केन्द्र बरहतिर जगदीशपुर से फर्जी मतदान करने के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed