फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3254 children of the district are trying bet on 80 seats of Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय की 80 सीटों पर दांव आजमा रहे जिले के 3254 बच्चे

Sun, 01 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
3254 children of the district are trying bet on 80 seats of Navodaya Vidyalaya
आजमगढ़। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए रिक्त 80 सीटों पर प्रवेश लेने के परीक्षा शनिवार को जिले भर के निर्धारित छह केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में एक हजार 26 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया, जबकि तीन हजार 254 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया। जिले भर से कुल 4280 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां शनिवार को परीक्षा कराई गई। इसमें 3254 ही छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तरह कुल 1026 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से लेकर 1.30 बजे तक डीएवी इंटर कॉलेज, एसकेपी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी आजमगढ़, अग्रसेन इंटर कालेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल व शिब्ली इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षार्थी को उनके प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया था।इस दौरान नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार राय नोडल अधिकारी के रूप में सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। वहीं डीआईओएस डॉ. पीके उपाध्याय ने भी परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जानकारी प्राप्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed